विजयराघवगढ़ में कांग्रेस का गांव-गांव चलो अभियान तेज

ग्रामीण अध्यक्ष सौरव सिंह, प्रदेश सचिव पप्पू बाजपेई और प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर गांव-गांव चलो अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाया। इस अभियान के तहत कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरव सिंह ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति साझा की।

बुजबुजा ग्राम पंचायत में रणनीतिक बैठक
अभियान के तहत बुजबुजा ग्राम पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं पोलिंग बूथ अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हुए नेताओं ने आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक मजबूती का मंत्र दिया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अंबिका दुबे, सरपंच सूरज सिंह गोंड, ब्रजराज सिंह परमार, कौशल सिंह राजपूत, वसीम खान, संजू विश्वकर्मा, एहसान खान, राम विशाल पटेल, बिहारी कोल, उत्तम पटेल, नरोत्तम पटेल, पत्रकार तुकारामजी विश्वकर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बरही नगर परिषद के वार्डों में भी अभियान को मिली गति
इसी क्रम में बरही नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12, 13 और 14 में भी बैठक आयोजित कर ग्राम अध्यक्ष एवं पोलिंग बूथ अध्यक्षों के चयन हेतु कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं, उन्हें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी चुनौती की स्थिति में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष सौरव सिंह, पप्पू बाजपेई, सुरेंद्र दुबे, शक्ति तिवारी सहित वार्ड 12 के जित्तू/अमरजीत विश्वकर्मा, तुकारामजी विश्वकर्मा, बीतू शर्मा, प्रहलाद चक्रवर्ती, संतोष वर्मन, सुरेश वर्मन, मनोज रजक, आशीष रजक, रमेश रजक, अशोक रजक, लल्लू साहू, रमेश कोल, लखन कोल, सुंदर कोल, बुद्धू कोल, एलिनाजावार्ड, उर्मिला विश्वकर्मा, कलावती कोल, इंद्राणी, बड़ी लाल कोल, शिवलाल कोल, मुकेश खटीक, सोनू खटीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन सशक्तिकरण पर विशेष जोर
गांव-गांव चलो अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने में जुटी है।नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता, सक्रियता और जमीनी संपर्क ही सफलता की कुंजी है।

कांग्रेस के द्वारा विजयराघवगढ़, कैमोर, बुजबुजा, डीघी में कांग्रेस जनों तथा ग्रामीण जनों से संवाद स्थापित किया गया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शरद दुबे, रामधनी पटेल, संदीप बाजपेई. स्वतंत्रता सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दुबे ने बैठकों में संबोधित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें