गरुड़ ध्वज संस्कृत विद्यालय में 31 विप्र बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा संकट मोचन जगन्नाथ धाम
(विजयराघवगढ़) संकट मोचन जगन्नाथ धाम स्थित गरुड़ ध्वज संस्कृत विद्यालय एवं वेद विद्यालय में अध्ययनरत तथा क्षेत्रीय विप्र बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार मठाधिपति स्वामी इंदिरारमण जी महाराज के मंगलमय सानिध्य में वैदिक आचार्य पं केशवानंद तिवारी, पं कृष्णदास पांडेय, वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया ने वैदिक विधि विधान से सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर महाराज जी ने गायत्री मंत्र की दीक्षा देते हुए कहा कि यह बालक को अध्ययन के लिए गुरुकुल भेजने की पारंपरिक विधि है। यह ज्ञान की प्राप्ति और समाज में नैतिक उत्तरदायित्व की शुरुआत का प्रतीक है।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुबे ने शीतल पेयजल का शुभारंभ किया। उपस्थित जन ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, पार्षद रमाकांत तिवारी, प्रमोद मिश्रा, डॉ अनिल मिश्रा, राजेश मिश्रा, पं ब्रह्ममूर्ति तिवारी, पं अवधराज तिवारी, देवेश मिश्रा, विमलेन्दु पयासी, अनिल शर्मा, मदनलाल ग्रोवर, माधुरी मिश्रा,ओ पी तिवारी, एम एल नामदेव, रामनारायण गर्ग, लक्ष्मण पांडेय, मनोज गुप्ता, विपिन सोनी, पं जागेश्वर मिश्रा, आचार्य पं सुरेश रामायणी, सरस्वती अरुण मिश्रा, सुरेन्द्र त्रिपाठी, अजीत पांडेय, शिवदत्त उरमलिया, जमुना गुप्ता, अधिवक्ता राकेश उरमलिया, अनिकेत पयासी, अनिल चौबे, आचार्य पं ऋषिकेश मिश्रा, पं रामावतार त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, हंसराज सिंह, संतोष मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, पद्मा ताम्रकार, कुंजीलाल गुप्ता, राजू गुप्ता, गोल्डी कुररिया, पं रामजीवनदास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
