आई आर हेड के. के. दुबे के कैमोर आगमन पर मजदूर संघ ने किया भव्य स्वागत

Advertisement

यूनियन ने अस्पताल तत्काल शुरू करने की उठाई मांग

(कैमोर) अडानी ग्रुप के सीमेंट व्यवसाय अंतर्गत कैमोर स्थित प्लांट में अहमदाबाद से प्रथम नगर आगमन पर आईआर हेड के.के. दुबे का कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए मजदूर हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान मजदूर संघ ने विशेष रूप से प्लांट के वर्क्स हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से चालू करने की प्रमुख मांग रखी। यूनियन ने स्पष्ट रूप से कहा कि अस्पताल की सुविधा मजदूरों एवं आम जनमानस के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसे हर हाल में नियमित एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जाना चाहिए। इस संबंध में यूनियन की ओर से यह भी आग्रह किया गया कि अस्पताल के सभी विभागों को पूर्ण रूप से सक्रिय कर कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

यूनियन पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का परिचय कराते हुए संगठन की कार्यकारिणी एवं मजदूरों की समस्याओं से आईआर हेड को अवगत कराया। यूनियन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रबंधन मजदूरों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगा।

इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से चीफ प्लांट मैनेजर अतुल दत्त, एच आर क्लस्टर हेड दिनेश पाठक, एचआर हेड अमिताभ राजन, एचआर मैनेजर अरविंद पाटी, एच आर एडमिन विंस्टन जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यूनियन की ओर से अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह, उपाध्यक्ष कामता प्रसाद गौतम, उपाध्यक्ष हनुमान शुक्ला, उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, महामंत्री आलोक दुबे, संयुक्त महामंत्री दिलराज राय, मंत्री श्रीनिवास दुबे, कोषाध्यक्ष जितेंद्र निगम, मंत्री मांगीलाल, एवं संगठन मंत्री रमेश कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

मजदूर संघ ने एकजुट होकर मजदूरों के हितों की रक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और प्रबंधन से सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और अस्पताल का संचालन सुनिश्चित कराना संगठन की प्राथमिकता है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें