मैहर की समस्याओं का समाधान, विकास की गति को तेज करना ही प्राथमिकता : श्रीकांत चतुर्वेदी
मैहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज होगा आरंभ
(मैहर) मप्र विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं को गति देने हेतु मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने सदन के पटल पर अपनी बात रखी। नवगठित मैहर जिले में युवाओं को तकनीकी शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। इस पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अनौपचारिक रूप से कहा कि मैहर में इंजीनियरिंग कॉलेज तो नहीं पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलना व्यवहारिक होगा।
मैहर क्षेत्र के आसपास के युवाओं को तकनीकी रूप से शिक्षित करने के लिए लंबे समय से मैहर में पॉलिटेक्निक या इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग की जाती रही है। इस दिशा में मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी के विशेष प्रयासों से पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलने की स्थिति बनी है।
विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने बताया कि मेरे द्वारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के सभी प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। इस दिशा में युवा शक्ति को तकनीकी रूप से शिक्षित एवं दक्ष बनाने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज को स्थापित करने की कार्यवाही भी आरंभ कर दी गई है। इसमें जमीन का चयन व अन्य कार्यवाही आरम्भ हो गई है।
विधायक श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मैहर के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य जिले सतना ,रीवा में जाना पड़ता है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के आरम्भ होने से क्षेत्र की बालिकाएं विशेष रूप से तकनीकी शिक्षा से लाभान्वित होंगी । विधायक श्री चतुर्वेदी ने आगे कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज की सहमति के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार जी का आभार व्यक्त किया है।विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र की जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना ही हमारा लक्ष्य है।
✒️रवींद्र सिंह( मंजू सर) मैहर, RPKP INDIA NEWS
