सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किया रिटेल मेगा क्रेडिट आउटरीच अभियान

(जबलपुर) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला अग्रणी बैंक, जबलपुर द्वारा रिटेल मेगा क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्‍नर श्री राम प्रकाश अहिरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निगमायुक्त ने “प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ब्याज अनुदान योजना” का अधिक प्रचार प्रसार करने और इस योजना के अंतर्गत अधिकतम लोगों को फायदा पहुंचाने का संदेश दिया। इस शिविर में उन्होंने कई हितग्राहियों को पीएम ए वाई योजना के अन्तर्गत स्वीकृत ऋणों की स्वीकृति पत्र प्रदान की। श्री अविनाश कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें