शासकीय एवं अशासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

( हरदा )

14 अगस्‍त तक किये जा सकेंगे रजिस्‍ट्रेशन एवं च्‍वाइस फिलिंग

   अधीक्षक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत हरदा जिले की शासकीय एवं अशासकीय आई.टी.आई में प्रवेश की प्रक्रिया एमपी ऑनलाईन पोर्टल iti.mponline.gov.in के माध्यम से जारी है। प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2020 तक निर्धारित की गई है। प्रवेश के इच्छुक आवेदक अपने निकटतम कियोस्क सेंटर में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग कर सकते है। प्रवेश से संबंधित विवरण एवं अन्य जानकारियाँ विभागीय वेबसाईट www.dsd.mp.gov.in,  iti.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें