प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं
( छतरपुर )
आत्ममंथन से निकले अमृत को जनता तक पहुंचाएंगे – मुख्यमंत्री श्री चौहान
|
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में सुशासन के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। मध्यप्रदेश भी सुशासन एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए कृत-संकल्पित है तथा इसके लिए प्रदेश में तेज गति से कार्य हो रहा है। विषय विशेषज्ञों के साथ वेबिनार के आयोजन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योजनाएं बनाकर, उन्हें प्रभावी ढंग से प्रदेश में लागू करना है। वेबिनार में मंथन के उपरांत निकले अमृत को जनता तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश में तत्परता के साथ कार्य होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत सुशासन विषय पर आयोजित वेबिनार के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
वेबिनार में श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के कुशल नेतृत्व में सुशासन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मध्यप्रदेश में लागू लोक सेवा गारंटी अधिनियम को अन्य राज्यों ने भी लागू किया है। यह सुशासन की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में कृषि एवं रोजगार वृद्धि के संबंध में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। मध्यप्रदेश द्वारा चालू किया गया ””””””””रोजगार सेतु”””””””” पोर्टल बहुत प्रभावी है। सुशासन के समक्ष 4 प्रमुख चुनौतियां
श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने सुशासन की प्रमुख चुनौतियों एवं समाधानों के विषय में कहा कि सुशासन के समक्ष चार प्रमुख चुनौतियां, उद्देश्यपूर्णता का अभाव, विश्वसनीयता का अभाव, स्वामित्व भाव का अभाव तथा आपसी संबंधों का अभाव है। यदि इन्हें दूर कर दिया जाए, तो निश्चित रूप से हम देश एवं प्रदेश में सुशासन ला सकते हैं। उन्होंने समय-समय पर शासकीय नियमों एवं कानूनों के पुनरावलोकन तथा प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर भी जोर दिया। परिपूर्ण जीवनशैली एवं सकारात्मकता बढ़ाने में आनंद संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शासकीय अमले एवं जनसामान्य में परिपूर्ण जीवनशैली एवं सकारात्मकता बढ़ाने में राज्य आनंद संस्थान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे शासकीय अमले की कार्यशैली में बदलाव आया है और वह रोते-गाते कार्य करने के स्थान पर, केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि एक बड़े उद्देश्य प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने नीति आयोग के साथियों से अनुरोध किया कि वे इस बदलाव का आकलन करें। सुझावों को शीघ्र योजनाओं और नीतियों में परिवर्तित करें
मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैबीनार में प्राप्त विषय विशेषज्ञों के सुझावों को प्रदेश में शीघ्र योजनाओं और नीतियों में परिवर्तित कर इनका लाभ जनता को दिया जाएगा। |
