स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
(भोपाल) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, भोपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. सिंधिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुराम। चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहवर आलम तथा अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संदीप कुलस्ते सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने स्व. माधवराव सिंधिया के सार्वजनिक जीवन और देश की राजनीति में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

