चेटीचंड महापर्व पर उज्जैन में भव्य चल समारोह, मुख्यमंत्री ने भगवा ध्वज लहराकर किया शुभारंभ

Advertisement

अखंड भारत की भावना को जागृत करता है चेटीचंड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उज्जैन | RPKP India News  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चेटीचंड का पर्व भारतीयों के हृदय में अखंड भारत की भावना को जागृत करता है और समाज में प्रेम, एकता एवं आत्मीयता का संदेश देता है। उज्जैन के टावर चौक पर आयोजित सिंधी समाज के भव्य चल समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी वीरता, न्यायप्रियता और दानशीलता आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन्हीं मूल्यों को अपनाकर सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रही है।

बाबा महाकाल की नगरी से दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर बाबा महाकालेश्वर मंदिर की नगरी उज्जैन से देश और प्रदेशवासियों को चेटीचंड महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी सिंहस्थ-2028 को लेकर प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उज्जैन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में निकला भव्य जुलूस

मुख्यमंत्री ने भगवा ध्वज लहराकर चल समारोह का शुभारंभ किया। इस भव्य रैली में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा, अभिनेता आफताब शिवदासानी और टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार ‘गोली’ भी उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें