इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में खसरा, खतौनी की नकल पाकर किसान श्री राजेन्द्र डण्डोतिया और अंशुल हो रहे है प्रफुल्लित (कहानी सच्ची है)

( मुरैना )

      राज्य सरकार द्वारा किसानो को भू-राजस्व संहिता नियम 2020 के अधीन इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में अभिलेखो की प्रमाणित प्रतिया प्राधिकृत बेब पोर्टल एवं प्राधिकृत सेवा प्रदाता के माध्यम से प्रदान करने की अनुकरणीय पहल प्रारंभ की है। जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा मुरैना तहसील के महावीरपुरा निवासी श्री राजेन्द्र डण्डोतिया और अंशुल लोक सेवा केन्द्र मुरैना से इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में खसरा-खतौनी के अभिलेखो की नकल प्राप्त कर प्रफुल्लित हो रहे है।
कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास द्वारा जिले के किसानो को खसरा-खतौनी की नकल इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में प्रदान करने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। जिसके अंतर्गत किसान और नागरिको को उनकी जमीन से संबधित अभिलेख प्राप्त करने की सुविधा प्रारंभ की गई है। जिसके अंतर्गत लोक सेवा केन्द्र मुरैना पर आये महावीर पुरा निवासी श्री राजेन्द्र डण्डोतिया और अंशुल को आसानी से इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में खसरा-खतौनी की नकल प्रदान की गई।
मुरैना निवासी श्री राजेश डण्डोतिया और अंशुल ने बताया कि पहले तहसील में जाकर कम्प्युटर नकल प्राप्त करने मे विलंब होता था। साथ ही समय की भी बरवादी होती थी। आर्थिक रूप से आने-जाने में कठिनाई आती थी। अब मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नकल इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में प्राप्त करने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की गई है। जिससे लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से खसरा-खतौनी की नये इलेक्ट्रोनिक स्वरूप में नकल प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके लिए मध्यप्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग बधाई का पात्र है।
डी.डी.शाक्यवार
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें