अनुविभाग स्तरीय मॉनीटरिंग समिति गठित –
( सतना )
जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अजय कटेसरिया द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी की अध्यक्षता में अनुविभाग स्तरीय मॉनीटरिंग समिति का गठन किया गया है। अनुविभाग स्तरीय मॉनीटरिंग समिति का अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी को अध्यक्ष तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं ब्लाक मेडीकल ऑफीसर को सदस्य नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सामाजिक, औद्योगिक, व्यापारिक एवं अशासकीय संगठनों प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनुखंड स्तरीय होने वाली बैठक में क्षेत्रीय सदस्य नामांकित किया गया है। जिसके अनुसार अनुविभाग मैहर में सूर्यप्रकाश चौरसिया, संतोष मिश्रा, नितिन ताम्रकार, रामनगर में राम सुशील पटेल, वीरेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र गुप्ता, अमरपाटन में दिनेश प्रसाद शुक्ला, राकेश ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, मझगवां में राजेन्द्र प्रसाद गर्ग, नूतन शर्मा, अमृत शिवहरे, रामपुर बघेलान में प्रदीप सिंह, कमलेश कचेर, सुन्दरलाल गुप्ता, रघुराजनगर में मिथिलेश तिवारी, चरण सिंह, रामकेश गुप्ता, नागौद में संजय अग्रवाल, अशोक सुदंरानी, रामराज सिंह तथा उचेहरा में मनोज शर्मा, मदनकांत पाठक एवं ध्रुव ताम्रकार को क्षेत्रीय सदस्य नामांकित किया गया है। यह कमेटी फेस मास्क के उपयोग एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन की मॉनिटरिंग के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक समूहों एवं अशासकीय संगठनों के साथ सतत् रूप से समझाइस एवं जन जागृति के कार्यक्रम तथा संबंधित निर्देश आमजन तक पहुंचे इस संबंध में सतत बैठक कर कार्यवाही तथा कोरोना के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु की जा रही कार्यवाहियों की मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेगी।
