कलेक्ट्रेट परिसर के 95 अधिकारी एवं कर्मचारियों का लिया गया सेम्पल –
( शहडोल )
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में आज कोविड़-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कार्यरत विभिन्न विभागो के कुल 95 अधिकारी एवं कर्मचारियों का कोरोना वायरस परीक्षण हेतु सेम्पल लिया गया। उक्त सेम्पल को मेडिकल कॉलेज भेजकर इसकी जॉच करायी जायेगी।
