06 अप्रैल को 18 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन, प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक संपन्न

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने प्रदेश कार्यालय से 06 अप्रैल को 18 जिलों में होने वाले भाजपा कार्यालयों के भूमिपूजन कार्यक्रम के संबंध में संभाग प्रभारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

बैठक में भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यालय संगठन की गतिविधियों का केंद्र होते हैं और इनके निर्माण से संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, शैलेन्द्र बरूआ, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी विजय दुबे, अभय प्रताप सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह परमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम एवं मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें