महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियां: संगठन को मिलेगा नया जोश, जमीनी स्तर पर होगी मजबूती
(भोपाल) मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है। नई टीम के गठन से महिला कांग्रेस को न केवल नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि प्रदेश भर में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को भी अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
पार्टी नेताओं का मानना है कि यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने में मददगार साबित होंगी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक प्रभाव डालेंगी।

