कैमोर ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, 20 अप्रैल को मुरलीधर मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती
कैमोर। पोस्ट ऑफिस मंदिर परिसर में कैमोर ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी भगवान परशुराम जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पूर्व की भांति दिनांक 20 अप्रैल 2026, अक्षय तृतीया के अवसर पर मुरलीधर मंदिर में सभी संगठन एकजुट होकर संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
बैठक में तय किया गया कि भगवान परशुराम जी का पूजन, हवन एवं भंडारा निर्धारित समयानुसार आयोजित किया जाएगा। साथ ही शोभायात्रा एवं रैली निकालने पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाया जा सके।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से सहयोग करें तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। युवाओं से विशेष रूप से आगे आकर समाज को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में अध्यक्ष श्री रामानुज गर्ग की अनुशंसा पर संगठन में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। जिसमें पित्रेश पांडे एवं मुकेश गौतम को संयुक्त संयोजक, नंदू मिश्रा को महामंत्री एवं युवा ब्राह्मण प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा विक्कू दीक्षित को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
अंत में वरिष्ठ सदस्य विकास पांडे ने आभार व्यक्त करते हुए सभी से एकजुट होकर भगवान परशुराम जयंती को भव्य बनाने का आह्वान किया। बैठक का समापन “जय श्रीराम” और “जय श्री परशुराम” के नारों के साथ हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से रामानुज गर्ग, सत्यवान तिवारी, विकास पांडे, पित्रेश पांडे, मुकेश गौतम, मनोज चतुर्वेदी, अमरदीप पांडे, दिलीप बड़गैंया, नारायण बड़गैंया, शिवनारायण द्विवेदी, रामनारायण परौहा, आनंद पांडे, अशोक त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, विवेक तिवारी, चंद्रकांत त्रिपाठी, अवधेश गौतम, राजकुमार गौतम, सुनील गौतम, विक्कू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
