प्रभारी मंत्री ने किये मां शारदा देवी के दर्शन
(मैहर) मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। प्रभारी मंत्री ने प्रदेश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर निगम के पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, अखंड प्रताप सिंह, बालेंद्र गौतम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
