कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जतारा में जनसुनवाई के दौरान आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के दिये निर्देश जनसुनवाई में 39 आवेदन हुये प्राप्त

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की उपस्थिति में आज जतारा तहसील में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने आमजन से प्राप्त 39 शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान आवेदक द्वारा आकाशीय बिजली गिरने से आकस्मिक मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता का प्रकरण लंबित होने का आवेदन दिया गया जिस पर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने तहसीलदार को तत्काल जांच कर प्रकरण के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिये। तहसीलदार ने बताया कि आरबीसी 6-4 के तहत् आवेदक का प्रकरण दर्ज कर आदेश जारी कर दिया गया है खाता संबंधी सभी जानकारी की जांच कर तत्काल निराकरण करेंगे। इसके साथ ही पलेरा में पेड़ के विवाद के संबंध में आवेदन दिया गया जिस पर श्री श्रोत्रिय ने संबंधित तहसीलदार को तुरंत मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त पीएम किसान, पीएम आवास, पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।
इस अवसर पर एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ जतारा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें