चांदीवली सीट की EVM जांच के आदेश: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 16-17 अप्रैल तय की तारीख
(मुंबई) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान चांदीवली सीट में इस्तेमाल हुई ईवीएम मशीन की जांच 16-17 अप्रैल को होगी। कांग्रेस नेता नसीम खान की याचिका पर सूनवाई करते हए बॉम्बे हाईकोर्ट ने ईवीएम मशीन की जांच के आदेश दिए हैं।
यह जांच अगले सप्ताह होगी। यह कदम चुनाव परिणामों को चुनौती देने वाली याचिका के बाद उठाया गया है।
राज्य चनाव आयोग ने चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को सूचित किया है, कि इस वर्ष की शुरुआत में बॉम्बे हाईकोर्ट न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का 16 और 17 अप्रैल को दो दिवसीय जांच की जाएगी।
ईवीएम मशीन की जांच भारत इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड द्वारा की जाएगी, जो कि बेंगलुरु स्थित ईवीएम निर्माता है। जांच नसीम खान की तरफ से लाए गए एक विशेषज्ञ और चृनाव अधिकारियों की मौजदगी में होगी।
साल 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हुए थे इन चुनावों में महायूति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला था। चांदीवली सीट से शिवसेना उम्मीदवार दिलीप भाऊसाहेब लांडे को जीत मिली थी। उन्हें कुल 1,24,641 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के खान मोहम्मद आरिफ नसीम) थे। उन्हें 1,04,016 वोट मिले थे। नसीम खान ने ही बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं।
