सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने पर फोकस करें

समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

(सतना) कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सोमवार को संपन्न समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सी और डी श्रेणी में रहे विभागों को शिकायतों के निराकरण के कार्य में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने पर विभागीय अधिकारी फोकस करें। ग्रेडिंग पीरियड मार्च की शिकायतों को ही डिमाण्ड क्लोजर करना है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की शिकायतें अधिक होने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिये। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचाायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, अनिकेत शांडिल्य, सुमेश द्विवेदी, आरएन खरे, जितेन्द्र कुमार वर्मा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में महिला एवं बाल विकास विभाग में शिकायतों के निराकरण की प्रगति कम पाये जाने पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यो पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए चित्रकूट तथा रामपुर-2 के परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। सामाजिक न्याय विभाग में जनपद पंचायत सोहावल और रामपुर बघेलान में सर्वाधिक प्रकरण लंबित होने पर दोनों जनपद पंचायत के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग, अर्बन डिपार्टमेंट तथा ऊर्जा विभाग में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाये जाने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में जनगणना तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। प्रशिक्षण की सतत मॉनिटरिंग के लिए अनुविभागीय एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुपस्थित पाए जाने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि 1 से 30 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करते हुए सुविधाओं तथा मकान के संबंध में जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी एकत्रित करेंगे। स्व-गणना में नागरिक Se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर खुद भी अपनी जानकारी भर सकते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें