खितौली मंडल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती

खितौली। भारतीय जनता पार्टी मंडल खितौली में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के उत्थान और देश के संविधान निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मिथलेश त्रिपाठी, शिवकांत चतुर्वेदी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें