नारी शक्ति वंदन पखवाडा अंतर्गत राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में महिलाओं ने की बडी संख्‍या में सहभागिता

(कटनी) नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में आम नागरिकों को अवगत कराने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिले में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाडा का आयोजन किया जा रहा हैं। कलेक्‍टर श्री तिवारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।इसी कडी में रविंद्र भवन भोपाल में डॉ. मोहन यादव माननीय मुख्‍यमंत्री मध्‍यप्रदेश की अध्‍यक्षता में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को जिले भर में देखा गया। जिले स्‍तर से आंगनवाडी केंद्रो तक हुआ राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारणनारी शक्ति वंदन पखवाडा के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को जिले स्‍तर से आंगनवाडी केंद्रो तक देखा गया। जिला स्‍तर पर कलेक्‍ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में बडी संख्‍या में महिलायें सम्मिलित हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्‍डेय एवं अन्‍य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। जिले के सभी 1713 आंगनवाडी केंद्रो में बडी संख्‍या में महिलाओं ने राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को सुना। बहोरीबंद में महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की दी गई जानकारीपरियोजना बहोरीबंद अंतर्गत स्‍लीमनाबाद में नारी शक्ति वंदन पखवाडा के उपलक्ष्‍य में महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्रीमती संगीता महोबिया सरपंच, श्रीमती लक्ष्‍मी सिंह एवं श्रीमती गीता गुप्‍ता की विशेष उपस्थिति रही। उपस्थित महिलाओं को जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी के विवरण, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 , वन स्‍टॉप सेंटर, चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन 1098 एवं महिला हेल्‍पलाइन 181 की जानकारी दी गई। महिलाओं द्वारा प्रदाय की गई जानकारी को उपयोगी बताया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें