कलेक्टर, एसपी की मौजूदगी में आईएमए की कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण
(कटनी) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कटनी की कार्यकारिणी समिति (2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह शहर के निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा शामिल हुये। साथ ही राज्य अध्यक्ष डॉ. बी.एम. शरणागत, राज्य सचिव डॉ. दीपक साहू, राज्य सह सचिव डॉ. बरकड़े, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. आर.के. पाठक व पूर्व राज्य अध्यक्ष डॉ. वाय सुब्बाराव द्वारा उपस्थिति देकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की गई। अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने चिकित्सक की गरिमा व चारित्रिक अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए संस्था व सदस्यों के प्रयासों की सराहना की व जनहितैषी कार्यों में और सहभागिता देने का आव्हान किया। जबकि पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस व चिकित्सा क्षेत्रो में साम्य स्थापित करते हुए नवीन तकनीकों का प्रयोग समन्वय करते हुए चिकित्सा एवं अपराध उन्मूलन के क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के महत्व को प्रतिपादित किया। डॉ. हरीश बजाज, निवृतमान अध्यक्ष द्वारा अपने उदबोधन में वर्ष 2023 में आयोजित राज्य स्तरीय कांफ्रेंस व घट खिरवा में निर्मित आइई.एम.ए. हाल का विशेष उल्लेख करते हुये अपने समस्त साथियों को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। शपथ अधिकारी डॉ. अरविंद जैन ने नवागत अध्यक्ष डॉ. सुनीता वर्मा के साथ उपाध्यक्ष डॉ. उमा निगम व डॉ. कमल नयन लहरिया, सचिव डॉ. प्रसंग बजाज, सह सचिव डॉ. नेहा शर्मा व डॉ. आर्यन तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. सुषमा गट्टानी व सह कोषाध्यक्ष डॉ. निधि बजाज के साथ डॉ. राजेश बत्रा, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. शेफाली गुप्ता, डॉ. शानू अग्रवाल, डॉ. नवीन कर्ण व डॉ. सीमा शिवहरे, डॉ. एल.एन. खण्डेलवाल, डॉ. यशवंत वर्मा, डॉ. प्रवीण वैश्य, डॉ० दीपक सक्सेना, डॉ. समीर चौधरी व डॉ. राजेन्द्र गुप्ता समस्त वरिष्ठ सदस्यों को पद व निष्ठा की शपथ दिलाई। डॉ. सुनीता वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में समस्त वरिष्ठ जनों व साथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी भावी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। जिसमें वैज्ञानिक शोध चर्चा एवं सामाजिक हित के कार्य शामिल रहेंगे। अध्यक्ष, डॉ. बी.एम. शरणागत ने सभी को अनुशासित व एकजुट रहते हुए संस्था हित में कार्य करने प्रेषित किया। सभा डॉ. प्रसंग बजाज द्वारा आभार के साथ समाप्त हुई। सभा में इंडियन मेडीकल एसोसिएशन कटनी के संरक्षक डॉ. एस.के. चांडक, डॉ. एच. एस. नेमा, डॉ. बी.बी. एस लिखित, डॉ. के. के. जैन, डॉ. हरचंदानी, डॉ. अनिता जैन, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. अरविंद सिंघई, डॉ. एस. के शर्मा व सभी सदस्य उपस्थित रहे।
