कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की वाउण्ड्री के बाहर बड़े-बड़े वृक्षो की डगाले जेल परिसर की तरफ होने पर उन्होने सुरक्षा हेतु खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि तत्काल इन पौधों की डगालों की छटॉई कराऍ जिससे किसी भी प्रकार की सुरक्षा के खतरे उत्पन्न न हो। उन्होने जेल परिसर के अंदर लगाऍ गए प्रहरियों तथा अन्य स्टॉफ के बारे में जानकारी ली तथा चॉक चौबंद व्यवस्थाऍ रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. व्हीएस बारिया, जेल अधीक्षक श्री जीएल नेटी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी डॉ. अंशुमन सोनारे, जेलर श्री हरपाल सिंह राठौर, डॉ. मुकुन्द्र चतुर्वेदी सहित जेल विभाग का स्टाफ मौजूद था।