उद्योगों, रोजगार और कौशल से संबंधित विभागों की बैठक 28 अप्रैल को
(जबलपुर) उद्योग, रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभागों की बैठक 28 अप्रैल को शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय में होगी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नवीन औद्योगिक क्लस्टर की स्थापना एवं भूमि आवंटन की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही रोजगार मेलों के माध्यम से नियोजित युवाओं की मौजूदा स्थिति पर तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तार से विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, लीड बैंक अधिकारी, रोजगार एवं स्वरोजगार से विभाग जुड़े सभी विभागों के अधिकारी तथा तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख मौजूद रहेंगे।
