उपजेल निवाड़ी एवं उपजेल जतारा में निरीक्षण सहित आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम
(टीकमगढ़) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज उपजेल निवाडी एवं उपजेल जतारा का निरीक्षण के साथ-साथ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
निरीक्षण के दौरान जेल चिकित्सालय, भोजन सामग्री, साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली विशेष जेल लोक अदालत के संबंध में निरूद्ध बंदियों को अवगत कराया। विशेष जेल लोक अदालत हेतु बंदियों के प्रकरणों को चिन्हित किए जाने की कार्यवाही की गई। साथ ही बंदियों के अधिकारों की जानकारी दी गई तथा श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी के द्वारा उपस्थित बंदीजन को निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जेल में निरूद्ध बंदीगण के अक्षर ज्ञान एवं प्रौढ शिक्षा को बढ़ावा देने के उददेश्य से पठन एवं लेखनसामग्री, चार्ट आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपजेल निवाडी एवं जतारा के जेल अधिकारीगण शैलेन्द्र कुशवाहा, श्री राज किशोर गुर्जर सहित जेल स्टॉफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात तहसील न्यायालय निवाड़ी के माननीय न्यायाधीशगण के साथ 26.अप्रैल 2026 को आयोजित विशेष जेल लोक अदालत एवं दिनांक 9 मई 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल बनाने के उददेश्य से आवश्यक चर्चा की गई एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में संबंधितों को निर्देशित करने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, निवाड़ी श्री सतीश कुमार गुप्ता, जिला न्यायाधीश श्री रवि प्रकाश जैन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, सहित अन्य न्यायाधीशगण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री अनुज कुमार चंसौरिया उपस्थित रहे।
