प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम द्वारा लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्‍वयन इकाई द्वारा जिले में नवनिर्मित एकलव्‍य आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर जांच हेतु तीन सदस्‍यीय अधिकारियों की जांच समिति का गठन किया गया है। गठित जांच समिति में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा गुना श्री एम.एल.सूत्रकार अध्‍यक्ष बनाए गये है। जांच समिति में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग गुना श्री के.डी.ओझा सचिव तथा सहायक यंत्री मण्‍डी बोर्ड गुना श्री मोहन शर्मा सदस्‍य बनाये गये हैं। जांच समिति को एक सप्‍ताह में विस्‍तृत जांच कर प्रतिवेदन जिला कलेक्‍टर को प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

( भिण्ड )

सीईओ जिला पंचायत श्री आई एस ठाकुर ने बताया स्वतंत्रता दिवस समारोह दिनांक 15 अगस्त 2020 के अवसर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किये जानेवाले राजकीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधन संचार केविभिन्न साधना टीव्ही दूरदर्शन मध्य प्रदेश, सोशल मीडियाफेसबुक @cMMadhyapradesh @JansamparkMP, एवं ट्विटर @CMMadhyapradesh, @JansamparkMP तथा बू-ट्यूबJYoutube.com/JansamparkMP परदेखा जा सकेगा ।15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सहयोग से सुरक्षा अभियान” में शपथ भी दिलायें।सीईओजिला पंचायत ने  सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया की  स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की व्यवस्था करें तथा ग्राम पंचायतों मेंप्रसारण की उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें