मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘विकास और सेवा के 2 वर्ष’ पुस्तक का किया विमोचन
(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास पर मैहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की पुस्तक ‘विकास और सेवा के 2 वर्ष’ का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक के माध्यम से मैहर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं जनसेवा के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने कार्यों का दस्तावेजीकरण पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करता है। इससे जनता को विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर समझने में मदद मिलती है।
विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पुस्तक में पिछले दो वर्षों में मैहर विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनसेवा से जुड़े प्रमुख पहलुओं को समाहित किया गया है।
कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
