अपर कलेक्टर श्रमती बाडट की अध्यक्षता में व्यापारी संगठनों की संयुक्त बैठक संपन्न –
(सिवनी )
अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती रानी बाटड की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कमलेश खरपुसे, अनुविभागीय दंडाधिकारी सिवनी श्री जे.पी. सैयाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सोनल मरावी, नायब तहसीलदार श्री संगल पटल तथा सुश्री निधि शर्मा की उपस्थिति में कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला सिवनी के विभिन्न व्यापारों से संबंधित व्यापारी संघों की संयुक्त बैठक का आयोजन 13 अगस्त 20 को दोपहर 3 बजे से आयोजित की गई। जिसे व्यापारी संघ में कपडा व्यापारी, सराफा व्यापारी, केमेस्ट, फल-सब्जी, किराना एवं चैम्बर ऑफ कार्मस के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
उपस्थित समस्त व्यापारिक संघों की प्रतिनिधियों को कोविड -19 को लेकर भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा – निर्देशों से अवगत कराया। सभी संघ प्रतिनिधियों से उनके व्यापार से संबंधित दुकानदारों को नियमों का पालन कराने व दुकान में दुकानदार सहित समस्त स्टॉफ को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं एवं सेनेटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई साथ ही दुकान में आने वाला प्रत्येक ग्राहक मास्क पहना हो यह सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया यदि किसी ग्राहक द्वारा मास्क नहीं पहनना है तो इस हेतु उसे दुकान से ही मास्क उपलब्ध कराए मास्क नि:शुल्क या न्यूनतम शुल्क पर दुकानदार देवे किन्तु सामग्री का विक्रय मास्क पहने हुए व्यक्ति को ही किया जाये। दुकानों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन हो इस हेतु दुकानदार गोला बनाकर रस्सी लगाकर या संख्या निर्धारित कर पालन करा सकते है। दुकानों में ही मास्क रख ग्राहकों को उपलब्ध कराने के संबंध में समस्त व्यापारी संघ द्वारा अपनी सहमति दी गई। व्यापारी संघ द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ किये जाने की मांग की गई।
समस्त दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों में ग्राहक से संबंधित जानकारी जैसे ग्राहकों का नाम, पता, मो.नं. दर्ज पंजी संधारित करने के निर्देश दिए गए। जिससे कान्ट्रेक्ट ट्रेनिंग में सुविधा होगी साथ ही दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर कोविड 19 से बचाव हेतु अपनाई जाने वाली सावधानी एवं अन्य जरूरी जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए गए। थोक सब्जी मंडी में फुटकर व्यापारी एवं ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए मंडी की व्यवस्थाओं को ठीक करने हेतु संबंधी से चर्चा की गई। हाथ ठेला सब्जी एवं फल व्यापारी एवं अन्य सामग्री विक्रेता जो हाथ ठेला लगाकर विक्रय करते है, उन्हें आस-पास भीड एकत्र न करने एवं मास्क व सेनेटाईजर का उपयोग अनिवार्य रूप से किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
सभी व्यापारी संघों की उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा अपने-अपने व्यापार क्षेत्र की दुकानों में कोविड-19 के नियमों, दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी व्यापारिक संघ द्वारा कोरोना संक्रमण से बचने, उसे फैलने से रोकने में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग किये जाने हेतु भी आश्वस्त किया गया। बैठक में सभी व्यापारी संघ को कोविड-19 से बचाव हेतु जारी दिशा निर्देश से अवगत कराया गया है। जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठान संचालक, व्यवसायियों पर विधि अनुकूल कार्यवाही की जाएगी।
