कटनी के डायल-112 हीरोज , अवसादग्रस्त युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

Advertisement

(कटनी) कटनी जिले के थाना बरही क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले 30 वर्षीय युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस मानवीय प्रयास से पीड़ित युवक को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

30 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना बरही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घंघरोटा में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही बरही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री रामकृष्ण पटेल एवं पायलट श्री पंकज कुमार चतुर्वेदी ने पाया कि युवक ने आत्महत्या के उद्देश्य से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

डायल-112 जवानों ने तत्परता से पीड़ित युवक को तत्काल एफआरव्ही वाहन से शासकीय चिकित्सालय, बरही पहुँचाया।

डायल-112 जवानों की त्वरित एवं समर्पित कार्यवाही से युवक को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन की सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *