मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों का उपार्जन केंद्रों में हो रहा कड़ाई से पालन : राज्यमंत्री श्री पंवार

Advertisement

राज्यमंत्री श्री पंवार ने ब्यावरा में किया खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

(भोपाल)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने शुक्रवार को ब्यावरा के ग्राम आगर स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *