जबलपुर के बरगी क्रूज़ हादसे पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने व्यक्त की संवेदनाएं

Advertisement

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हज़ार रुपए की सहायता घोषित की

(भोपाल) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जबलपुर जिले के बरगी में नर्मदा नदी पर क्रूज़ पलटने की दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन प्रभावितों की हर संभव सहायता में जुटा हुआ है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से राहत राशि की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *