कलेक्टर ने स्वास्थ्य, पोषण और पेयजल व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Advertisement

(सतना) कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को मझगवां क्षेत्र के दूर-दराज अंचल के ग्रामों का सघन भ्रमण कर विभिन्न शासकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं, गेहूं उपार्जन केंद्रों तथा पेयजल व्यवस्था से जुड़ी मैदानी गतिविधियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम महिपाल गुर्जर, तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने गढ़ी घाट ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या का संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हिरौदी में अति कम वजन वाले बच्चे की स्थिति की जानकारी लेकर स्वास्थ्य विभाग को समुचित उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा रामनगर खोखला मलगोसा पंचायत क्षेत्र का भी निरीक्षण कर जमीनी व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया।

कलेक्टर ने मझगवां गेहूं मंडी एवं सहकारी समिति मझगवां में गेहूं उपार्जन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र मझगवां का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने सैम बच्चों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें