“बरगी में मौत का मंजर! नर्मदा में क्रूज़ पलटा, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान – 2 लाख मुआवजा”
जबलपुर में बड़ा हादसा, कई लोगों की मौत… घायलों के लिए भी राहत राशि घोषित, पीएम ने जताया गहरा दुख
(जबलपुर) मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम के पास नर्मदा नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक क्रूज़ अचानक पलट गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे बेहद पीड़ादायक घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के दुख में वह शामिल हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।
मुआवजे का ऐलान:
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से सहायता राशि की घोषणा करते हुए कहा कि—
- मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे
- घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी
फिलहाल प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

