बरगी क्रूज़ हादसा: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन! दोषियों पर सख्ती, 4 लाख मुआवजा का ऐलान”

Advertisement

जबलपुर: मध्य प्रदेश के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे को लेकर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्रूज़ पर सवार लोगों की जान बचाने वाले प्रत्येक श्रमिक को 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

घटना की होगी गहन जांच

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस हादसे की जांच तीन अहम बिंदुओं पर की जाएगी—

  • दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाना
  • तत्कालीन परिस्थितियों का विश्लेषण
  • क्रूज़ संचालन से जुड़े नियमों और खामियों की जांच

इस जांच के आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक मजबूत SOP (Standard Operating Procedure) तैयार की जाएगी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। इस अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना के गोताखोरों और अन्य विभागों ने मिलकर काम किया।

पीड़ित परिवारों से मिले CM

जबलपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने हादसे में प्रभावित परिवारों के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *