कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों का लिया जायजा
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के अंतर्गत ढोंगा स्थित कचरा प्रसंस्करण क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित उपयंत्री को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एमआरएफ सेंटर, एफएसटीपी एवं लेगेसी वेस्ट प्वाइंट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं प्रबंधन की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण होना आवश्यक है।
इस दौरान कलेक्टर ने पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को तीन दिवस के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए, ताकि कचरा प्रसंस्करण क्षेत्र तक सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष टीकमगढ़ श्रीमती अंजली शर्मा, सी एम ओ नगरपालिका टीकमगढ़अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, उपयंत्री श्री दीपक विश्वकर्मा एवं सुश्री जेबा मंसूरी सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
