प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में विश्व रेडक्रॉस कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Advertisement

(सीधी) मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश रेड क्रॉस राज्य शाखा द्वारा 2 मई से 8 मई 2026 तक रेड क्रॉस सप्ताह जिसका थीम ‘‘मानवता में एकजुटता/मानवता के लिए संगठित‘‘ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सीधी जिले के अग्रणी महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी सीधी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रभाकर सिंह द्वारा बच्चों को जागरूकता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और यह बताया गया कि संकट के समय में हमेशा अपने स्व विवेक एवं जागरूकता से ही हर समस्या का समाधान किया जा सकता है। इसी कड़ी में मुख्य वक्ता के रूप में अमित प्रधान रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य द्वारा इस दिवस के आयोजन के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।

इस कार्यक्रम के दिवस प्रभारी रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य डॉ. मनीला सिंह, डॉ. उमाकांत साहू (एनसीसी अधिकारी), डॉ. राजकुमार सिंह सोर्टिया, डॉ. प्रतिभा सिंह प्राध्यापकों सहित कॉलेज के सैकड़ो विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और जागरूकता दिवस को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ रविंद्रनाथ सिंह द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें