शौर्य संकल्प योजना की फिजिकल स्क्रीनिंग 12-13 को
(सतना) अन्य पिछडा वर्ग कल्याण विभाग की शौर्य संकल्प योजना संबंधी बैठक सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह और नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना की उपस्थिति में आयोजित की गई। सहायक संचालक पिछडा वर्ग केके शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण योजना में चयनित बालक-बालिकाओं का फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट 12 और 13 मई को दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से होगा। योजना के तहत 100-100 बालक-बालिकाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। बालिकाओं के लिए कन्या शिक्षा परिसर सतना और बालकों के लिए पिछडा वर्ग का बालक छात्रावास जेल के पीछे 15 मई से आवासीय प्रशिक्षण शुरू होगा।
