पत्रकारिता दिवस पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया द्वारा सम्मानित होंगे कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार

Advertisement

कैमोर। देश में कार्यरत गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई को उन पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से पत्रकार हितार्थ, पत्रकारों की समस्याओं को अपने समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल व चैनलों के माध्यम से उठाते रहे हैं।

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डा. अनुराग सक्सेना ने बताया कि देश में मौजूदा हालात को देखते हुए निर्भीक पत्रकारिता करना जोखिम भरा काम है। आज पत्रकारिता एवं समाज के बीच आ रही सैकड़ों समस्याओं को समाज और शासन- प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए अपनी बेबाक कलम के माध्यम से जिन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा सहित आमजनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए आवाजें बुलंद की है, वे सम्मान के पात्र हैं।

ऐसे पत्रकार जिन्होंने अपनी निर्भीक पत्रकारिता के साथ आमजन को राहत पहुंचाने के लिए, मूलभूत समस्याओं का समाधान करने वाली खबरों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से उजागर किया है और पत्रकार हितों के लिए सजग रहकर कार्य किया है उन्हें ‘पत्रकारिता प्रशस्ति पत्र सम्मान’ (डिजिटल सम्मान पत्र) से सम्मानित किया जाएगा।

जेसीआई के सलाहकार डॉ ए के राय ने कहा कि संगठन देश में कार्यरत पत्रकारों के हित के लिए पूरी तरह सजग और समर्पित है और समय समय पर केन्द्र व प्रदेश सरकारों से वार्ता व पत्राचार के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संगठन प्रति वर्ष हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कर्मठ और निर्भीक पत्रकारों को सम्मानित कर उनका हौसला आफजाई करता रहा है। वहीं काउंसिल पदाधिकारियों के अनुसार यह सम्मान केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि पत्रकारों के संघर्ष, समर्पण और सामाजिक योगदान का सम्मान है

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें