JMS ABD का सदस्यता अभियान: बेटियों की सुरक्षा और सोशल मीडिया जागरूकता पर परिवार को रहना होगा सतर्क

Advertisement

लव-जेहाद से लडने संपूर्ण हिन्दू समाज को खड़ा होना और घर में बच्चियों के सोशल मीडिया का निरीक्षण करते रहना है जरूरी

(जबलपुर) जबलपुर संस्कारधानी के सदर रामलीला मैदान में जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र रक्षा एवं हिन्दू धर्म रक्षा हेतु समर्पण भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज हिन्दू समाज में लव-जेहाद, जमीन जेहाद, राष्ट्र विरोधी गतिविधियां, गौ हत्या, गौ तस्करी , घुसपैठिए धर्मांतरण पनप रहा है और हिन्दू समाज मैं और मेरा परिवार, पत्नी बच्चे, संपत्ति पैसे कमाने में ही लगा है जबकि सबसे बड़ी संपत्ति हमारा परिवार है आज हिन्दूओं की लड़कियों को लव-जेहाद में फंसाने तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं और हम अनभिज्ञ हैं इसलिए संगठन के कार्यकर्ता स्वयं भी सक्रिय हो और आगामी समय में 11 मई से 10 जून 2026 तक सदस्यता अभियान चला कर हिन्दू समाज के जागरूक व्यक्ति को संगठन के सदस्य बनाएं, समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में जागरण बैठक और महाआरती इत्यादि कार्यक्रम तथा पीड़ित हिन्दू के लिए धरना प्रदर्शन हेतु तत्पर रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक का संचालन सुमित यादव जिला संगठन मंत्री ने किया। उन्होंने भी हिन्दुओं को टीका लगाने पर जोर दिया जो कि हिन्दू समाज की पहचान है।

इस बैठक में कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, नीलू सोनकर, अमरनाथ सोनकर, सुमित यादव, ब्रह्मानंद दुबे, सुजीत सिंह ठाकुर, जयराज पिल्ले, वीरेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, ध्रुव विश्वकर्मा, अमित तिवारी, राम श्रीवास्तव, प्रभात उपाध्याय, विकास सराठे, आशीष विश्वकर्मा, विपिन तंतुवाय, सुरेश राजपूत सुरेश बरकडे, दिलीप पटेल, शुभ ओम तिवारी, हर्षित दुबे, माया सिंह ठाकुर, मीनू पिल्ले, राधा तिवारी, नीलू स्वामी, किरण ठाकुर इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

✍️ मुरारी लाल तिवारी
RPKP INDIA NEWS
          जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें