विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज कर लॉक नहीं करने पर 18 प्राचार्य/संचालको को कारण बताओ नोटिस जारी –
( भिण्ड )
संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्री इकबाल मोहम्मद द्वारा स्वीकृति होने के बाद विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज कर लॉक नहीं करने वाले 18 प्राचार्य/संचालको को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।
संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्री इकबाल मोहम्मद ने बताया कि उपरोक्त संस्था प्राचार्य/संचालको को बार-बार पत्राचार करने एवं दूरभाष पर चर्चा के उपरांत भी उनके द्वारा विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज कर लॉक नहीं की गई है। जिसके कारण छात्रवृति स्वीकृत उपरांत भी पात्र विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही है। विद्यार्थियों द्वारा जिसकी शिकायत सीएम हैल्पलाईन पर भी दर्ज कराई जाती है। जिस पर जिन प्राचार्य/संचालको को कारण बताओ नोटिस जारी किया है उनमें एक्सीलेंस प्रायवेट आईटीआई छीमका, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय भिण्ड, रामहर्षण महाविद्यालय मोरकुटी अकोडा, जगत गुरू शंकराचार्य डीएड कॉलेज भिण्ड, मृत्युंजय नर्सिंग महाविद्यालय भिण्ड, विद्यावाहिनी शिक्षा महाविद्यालय भिण्ड, मृत्यंजय महाविद्यालय कीरतपुरा भिण्ड, श्री वनखण्डेश्वर शिक्षा महाविद्यालय भिण्ड, रामाधार सिंह शिक्षा महाविद्यालय नयागांव, कुसुममबाई जैन कन्या महाविद्यालय भिण्ड, सुन्दरनाथ महाविद्यालय झांकरी गोहद, श्री शांतिकिशोर शिक्षा महाविद्यालय भिण्ड, श्रीराम कॉलेज बीटीआई रोड भिण्ड, पटेल कॉलेज गोरमी, बीएस पटेल कॉलेज सेमरपुरा, श्री दुर्गाप्रसाद सर्राफ कॉलेज दबोह, परशुराम महाविद्यालय गोरमी एवं स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मछण्ड शामिल है।
