केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री कुलस्ते एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी ने सुनी आदिवासियों की समस्यायें

( भोपाल )

केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से रायसेन में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट की। मंत्री द्वय ने आदिवासियों की समस्यायें सुनी और अधिकारियों को आदिवासी विकास योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिये। साथ ही आदिवासियों को अनाधिकृत सूदखोरों के चुंगल से बचाने के लिये सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने नये नियम के तहत आदिवासियों को पट्टा वितरण की कार्यवाही करने और उनकी अन्य समस्याओं के निराकरण के भी निर्देश दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें