औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री दत्तीगांव ने बदनावर में लगभग पौने तीन करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन
( धार )
लोकार्पण कर पट्टों का वितरण किया
|
भूमिपूजन में वार्ड क्रमांक 1 बाबुलाल हेडसाब के मकान से गुर्जर के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 8.20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 1 ओझा मेडम के मकान से कालुराम पटवारी के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 4.56 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 1 गायत्री मंदिर के आसपास की गली में सीसी रोड लागत 10.48 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 2 महेष के मकानसे बघेल के मकान तक सीसी रोड 10.03 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 5 मुकेश के मकान से बलवंती नदी तक सीसी रोड लागत 9.77 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 7 राधेश्याम के मकान से गोपाल के मकान तक सीसी रोड लागत 6.83 लाख रूपए , वार्ड क्रमांक 7 डेलची रोड से जगदीश प्रजापत के मकान तक सीसी रोड लागत 10.48 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 8 हेमन्त मोदी के मकान से सहयोग हास्पिटल तक सीसी रोड 9.37 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 9 मस्जिद से मोदी चौराहा तक सीसी रोड लागत 14.88 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 10 महावीर काॅलोनी में सीसी रोड लागत 16 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 13 चेतन नागल के मकान से शर्मा के मकान तक सीसी रोड लागत 16.09 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 13 पाटीदार के मकान से अनुराग मंडलोई के मकान तक सीसी रोड लागत 5.83 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 14 मेन मंडी रोड से लगाकर पटवा जी के मकान तक सीसी रोड लागत 5.86 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 15 जेल रोड पर सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 71.85 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 12 सभामंच से पेटलावद रोड तक डामरीकरण कार्य लागत 8.18 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 12 सभामंच से बकरा बाजार तक डामरीकरण कार्य लागत 10.86 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 12 सभामंच से मोदी चौराहा तक डामरीकरण कार्य लागत 10.36 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 10 कन्या शाला से सोमेष्वर चैराह तक डामरीकरण कार्य लागत 9.05 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 8 दुर्गा चोक से अम्बेडकर चैराहा तक डामरीकरण लागत 10.36 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 7 में सुलभ काम्पलेक्स निर्माण कार्य लागत 20.51 लाख रूपए के कार्य शामिल है। मंत्री श्री दत्तीगांव के द्वारा डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा आज बदनावर के शासकीय अस्पताल में डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर खेड़ा निवासी सविता घनश्याम की डायलिसिस की गई। सविता ने बताया कि वे पिछले 6 वर्षो से डायलिसिस करवा रही है।जिसमे 3 वर्ष इंदौर तथा 3 वर्ष धार में डायलिसिस कराई है। उन्हें पहले डायलिसिस के लिए धार जाना पड़ रहा था ।अब यही मशीन स्थापना से डायलिसिस करने वाले रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही श्री दत्तीगांव ने सीबीसी मशीन का भी लोकार्पण किया। |
