
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने सदभावना दिवस के अवसर पर कलेक्टर सभागार में सद्भावना दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी प्रतिज्ञा ले कि जाति सम्प्रदाय, क्षेत्र वर्ग अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावात्मक एवं सदभावना के लिए कार्य करेगें तथा हिंसा का सहारा लिये बिना किसी मतभेद को बातचीत अथवा संवैधनिक तारीके सुलझाएंगें। शपथ के अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।