भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन मजबूती पर जोर, डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत बुरहानपुर के मंगल विलास परिसर में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण और जनसेवा के प्रति समर्पण पर बल दिया।

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें