कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी के विरूद्ध की जिला बदर की कार्यवाही 5 माह की अवधि के लिए किया जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित
(कटनी) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने हीरापुर कौडि़या थाना एनकेजे निवासी अभिषेक उर्फ रमैया पिता रामेश्वर गौतम उम्र 33 वर्ष के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आगामी 5 माह की अवधि के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर जाने का आदेश पारित किया है। कलेक्टर श्री तिवारी ने जिला बदर की यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर किया है। अभिषेक एक आदतन अपराधी है।
इसके विरुद्ध वर्ष 2013 से अब तक थाना एनकेजे में कुल 15 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जिसमें गाली-गलौज करना, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी एवं हत्या का प्रयास, अवैध उत्खनन करना, व जातिगत शब्दों से अपमानित कर मारपीट करना जैसे अपराध शामिल है। पुलिस द्वारा अभिषेक के विरूद्ध कई बार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गई हैं, फिर भी आदतन अपराधी के आचरण व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने, आम जन के लिए आतंक का पर्याय बनने के कारण क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर पड़नें वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तिवारी ने आदतन अपराधी अभिषेक उर्फ रमैया को 24 घंटे के भीतर कटनी जिले की राजस्व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्ना एवं उमरिया जिले की राजस्व सीमाओं से 5 माह की अवधि के लिए बाहर जाने का आदेश पारित किया है।
फोटो-10क्रमांक- 2249/511 संभाग समन्वयक ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेशकटनी (31 मई) – जिले के विकासखंड ढीमरखेड़ा अंतर्गत म. प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड द्वारा संचालित नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्राम पंचायत हरदी के ग्राम डुंडी में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत चोपड़ा कुआं पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुएं की साफ-सफाई करते हुए आस-पास उगी झाड़ियों को काटकर हटाया गया तथा सीढ़ियों में फैले कचरे की सफाई की गई। साथ ही कुएं में जमा प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य कचरे को बोरियों में भरकर श्रमदान के माध्यम से बाहर निकाला गया। इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री रवि वर्मन द्वारा प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं एवं छात्रों का परिचय प्राप्त कर जल संरक्षण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने ग्रामीणों को “3 पी” — जल, पौधे एवं पॉलिथीन मुक्ति के विषयों पर जागरूक करते हुए इन क्षेत्रों में निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। संभाग समन्वयक द्वारा समिति के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए ग्राम बोर्ड एवं जल संरक्षण से संबंधित दीवार लेखन कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक बविता शाह, कोदू लाल हल्दकार, श्रीकांत पटेल, प्रकाशनाथ साहू, परामर्शदाता अंकित झारिया, सुमीत सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टोला डुंडी के अजय गुप्ता , यज्ञनारायण कुररीया, अरविन्द व्याहार, छात्र मानसी, शालनी, विपेंद्र नामदेव एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, नवांकुर संस्था सेक्टर धरवारा, सेक्टर ढीमरखेड़ा एवं सेक्टर पान उमरिया के नवांकुर प्रभारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
