खरीफ सीजन 2026 में उर्वरक प्रबंधन पर कृषि विभाग की महत्वपूर्ण एडवाइजरी
खरीफ 2026 हेतु उर्वरकों की उपलब्धता एवं वैकल्पिक उर्वरक उपयोग संबंधी कृषक सलाह
टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि द्वारा जिले के समस्त कृषकों को सूचित किया गया है कि खरीफ 2026 की प्रमुख फसलों जैसे मूंगफली, सोयाबीन, उड़द, मूंग, तिल एवं अन्य खरीफ फसलों के लिए आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा जिले में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि जिला विपणन केन्द्र में यूरिया 1535 मै.टन, डी.ए.पी. 1915 मै.टन, एन.पी.के. 1258 मै.टन, एस.एस.पी. 232 मै.टन एवं पोटाश 164 मै.टन, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में यूरिया 88.5 मै.टन, डी.ए.पी. 933.25 मै.टन, एन.पी.के. 30.0 मै.टन, एस.एस.पी. 73.80 मै.टन, निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास यूरिया 2212 मै.टन, डी.ए.पी. 763 मै.टन, एन.पी.के. 1635.45 मै.टन, एस.एस.पी. 1370 मै.टन एवं पोटाश 237.75 मै.टन उपलब्ध है।
कृषक अपनी आवश्यकता अनुसार यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी (पोटाश), एसएसपी आदि उर्वरकों का क्रय सहकारी समितियों, कृषक समृद्धि केन्द्र, एम.पी.एग्रो केन्द्रों एवं अधिकृत निजी विक्रेताओं से बलराम एप से ई-विकास टोकन जारी करा कर अग्रिम उठाव कर सकते हैं। जिससे उन्हे खरीफ सीजन में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
कृषकों को सलाह दी गई है कि वे संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाएं एवं मिट्टी परीक्षण की अनुशंसा के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करें। मूंगफली एवं तिलहन फसलों में एसएसपी का उपयोग विशेष लाभकारी है, क्योंकि इससे फास्फोरस के साथ-साथ सल्फर एवं कैल्शियम भी प्राप्त होता है।
कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा जानकारी हेतु कृषक अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर(टीकमगढ़)
