रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 50 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण किट

टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा 50 क्षय (टीबी) रोगियों को पोषण किट वितरित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने टीबी रोगियों को पोषण आहार के उचित उपयोग तथा बीमारी से लड़ने में संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित दवा के साथ पौष्टिक भोजन रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष महेश साहू, सचिव विनोद आदित्य तिवारी, समिति के सदस्य, सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. अनुरागी, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला क्षय अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने मरीजों को टीबी की सभी दवाएं समय पर एवं नियमित रूप से लेने तथा उपचार की पूरी अवधि तक दवा जारी रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार और उचित पोषण से टीबी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी क्षय रोगियों को पोषण किट प्रदान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
  खरगापुर(टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें