मार्च 2027 से पहले लगवाएं सोलर पैनल, पाएं सरकारी सब्सिडी और कम करें बिजली बिल

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से अब तक 2 लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े, ‘सोलर चाचा’ बताएंगे आवेदन का आसान तरीका

भोपाल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं के पास अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाकर बिजली बिल में बड़ी बचत करने का सुनहरा अवसर है। इस योजना का लाभ मार्च 2027 तक उपलब्ध रहेगा। इस अवधि के भीतर सोलर सिस्टम स्थापित करने वाले पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा।

प्रदेश में इस योजना को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब तक मध्यप्रदेश के 2 लाख से अधिक उपभोक्ता इस योजना में नामांकन करा चुके हैं और सोलर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं।

योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए Madhya Pradesh Urja Vikas Nigam Limited द्वारा व्हाट्सऐप चैटबॉट “सोलर चाचा” शुरू किया गया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता योजना से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी और पात्रता संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

उपभोक्ता 8815107640 नंबर पर Hello भेजकर या उपलब्ध QR कोड स्कैन कर “सोलर चाचा” से जुड़ सकते हैं और अपने घर का सोलर सफर शुरू कर सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें