उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित निःशुल्क फाइब्रोस्कैन स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
निःशुल्क फाइब्रोस्कैन स्वास्थ्य शिविर में 105 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने गत दिवस भाजपा प्रदेश कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित निःशुल्क फाइब्रोस्कैन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल, तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल सहित चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के लिए चिकित्सा शिविर बड़ी सौगात-श्री जगदीश देवड़ा
मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आयोजकों एवं चिकित्सकों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर में मशीन द्वारा निःशुल्क लिवर की जांच की जा रही है। प्रदेश भर से कार्यकर्ता एवं आमजन भाजपा प्रदेश कार्यालय आते हैं, जिन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता होती है। यह स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रति सेवा, समर्पण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के भाव को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए चिकित्सा शिविर एक बड़ी सौगात है।
शिविर का उद्देश्य आमजन को परामर्श एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन उपलब्ध कराना-डॉ. विशाल बघेल
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल ने कहा कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। निःशुल्क फाइब्रोस्कैन स्वास्थ्य शिविर में 105 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य आमजन को यकृत (लिवर) संबंधी रोगों की समय पर जांच, उचित परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

