“स्लॉटर हाउस मामले में भाजपा का चेहरा, जो अब तक आवरण में ढका हुआ था, पूर्ण रूप से विवस्त्र हो गया है: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि भोपाल नगर निगम के कथित स्लॉटर हाउस एवं टेंडर अनियमितता मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया द्वारा उठाए गए मुद्दों ने भाजपा सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) द्वारा उन्हें बयान और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है, तो कांग्रेस इसका स्वागत करती है और अपेक्षा करती है कि जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी।

श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक एवं संगठन के निर्देश पर अभिनव बरोलिया को इस मामले से जुड़े तथ्यों को सामने लाने और कथित घोटाले को उजागर करने की जिम्मेदारी दी गई थी। आज जब जांच एजेंसी स्वयं इस मामले में जानकारी और साक्ष्य मांग रही है, तब यह स्पष्ट है कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल निराधार नहीं थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा वर्षों से गौमाता, सनातन धर्म और धार्मिक भावनाओं के नाम पर राजनीति करती रही है, लेकिन जब वास्तविक सवाल जवाबदेही और कार्रवाई का आता है तो भाजपा मौन हो जाती है। प्रदेश के अनेक मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि भी समय-समय पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर चुके हैं, ऐसे में भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि यदि उसकी नीयत साफ है तो वह इस दिशा में पहल क्यों नहीं करती।

श्री पटवारी ने कहा जो लोग धार्मिक आस्थाओं का दोहन कर राजनीति कर रहे हैं वही लोग मौन है, स्लॉटर हाउस मामले में भाजपा का चेहरा जो आवरण मैं ढका हुआ है पूर्ण रूप से विवस्त्र हो गया है से

उन्होंने सभी हिंदूवादी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से अपील की कि वे राजनीतिक चश्मे से ऊपर उठकर इस मामले में सच्चाई सामने लाने के प्रयासों का समर्थन करें। जो लोग अब तक इस मुद्दे को उठा रहे थे, वे खुलकर सामने आएं और जांच एजेंसियों को उपलब्ध जानकारी दें।

श्री पटवारी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में लगभग दो दशकों से भाजपा सत्ता में है। यदि इतने लंबे शासनकाल के बाद भी गौ संरक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं हो पाई है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया 9 जून को ईओडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित होकर अपने बयान और उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस को विश्वास है कि जांच के माध्यम से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिलेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें